1. बजट और इलाका तय करें
सिर्फ़ किराया नहीं, डिपॉज़िट, मेंटेनेंस, बिजली और पानी का खर्च भी जोड़ें। फिर तय करें कि आपको ऑफ़िस, कॉलेज, कोचिंग या बच्चों के स्कूल के पास कौन सा इलाका चाहिए, जैसे विजय नगर, भंवरकुआँ, पलासिया, सुदामा नगर या निपानिया।
2. RentZero पर खोजें
- RentZero ऐप में tenant अकाउंट बनाएँ। यह अभी फ्री है।
- कमरा, PG, फ्लैट, मकान या दुकान चुनें और बजट डालें।
- फर्निशिंग और कमरों की संख्या से फ़िल्टर करें, या 1 से 20 km के अंदर आस-पास की प्रॉपर्टी देखें।
- पसंद की प्रॉपर्टी सेव करें और मालिक को मैसेज और तारीख़ के साथ विज़िट रिक्वेस्ट भेजें।
3. विज़िट पर ये ज़रूर देखें
- पानी कब आता है, और बिजली का अलग मीटर है या नहीं।
- मोबाइल नेटवर्क, पार्किंग और आस-पास का माहौल।
- दीवारों में सीलन, नल, स्विच और दरवाज़ों की हालत।
- घर के नियम: मेहमान, खाना बनाना, आने-जाने का समय।
4. पैसे देने से पहले
RentZero मालिक की पहचान या प्रॉपर्टी की जाँच नहीं करता। मालिक का पहचान पत्र और प्रॉपर्टी के कागज़ देखें। बिना घर देखे कोई एडवांस न दें। किराया, डिपॉज़िट, नोटिस पीरियड और डिपॉज़िट वापसी की शर्तें लिखित रेंट एग्रीमेंट में लिखवाएँ, और पुलिस वेरिफिकेशन में मालिक का साथ दें।
और जानकारी: किराये पर सुरक्षा के सुझाव (English)।